द न्यूज़ पॉप - खबर वही, जो मायने रखती है

हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल 23 साल पुराने फर्जी पट्टा मामले में गिरफ्तार, सभापति चुनाव से पहले बीकानेर से पकड़े गए

हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को CID-CB ने शनिवार देर रात बीकानेर से गिरफ्तार किया। मामला करीब 23 साल पुराने फर्जी पट्टे वितरित किए जाने से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद विधायक को हनुमानगढ़ के पल्लू थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। गणेशराज बंसल के गुट के 34 निर्दलीय पार्षद नगर परिषद चुनाव में जीतकर आए हैं। ऐसे समय में, जब हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति पद का चुनाव होना है, विधायक की गिरफ्तारी से स्थानीय सियासी हलकों में हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, गणेशराज बंसल को शनिवार रात बीकानेर से हनुमानगढ़ जाते समय CID-CB और पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद रविवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई साल 2003 से जुड़े फर्जी पट्टे जारी करने के आपराधिक मामलों के संबंध में की गई है। हालांकि, गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी को लेकर विभाग के अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश और CID-CB के एएसपी सतपाल ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया। आईजी ने फोन पर कहा कि कार्रवाई CID-CB की ओर से की गई है और इस संबंध में उसी से बात की जाए। इसके बाद CID-CB के एएसपी सतनाम से फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में जानकारी दी जाएगी। एएसपी ने यह भी कहा कि वह सभी को बार-बार जानकारी नहीं दे सकते। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि को लेकर भी उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। गणेशराज बंसल के गुट के 34 निर्दलीय पार्षद जीते यह कार्रवाई हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव से ठीक पहले हुई है। नगर परिषद के कुल 60 वार्डों के नतीजों में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं। वहीं, विधायक गणेशराज बंसल के गुट के 34 निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीतकर आए हैं। इसके अलावा माकपा का एक प्रत्याशी भी चुनाव जीता है। ऐसे में सभापति चुनाव के बीच विधायक की गिरफ्तारी को स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम में अहम माना जा रहा है।

POLITICS

Editor, TNP

9/21/20261 मिनट पढ़ें

My post content